1 फरवरी इतिहास: इतिहास की किताबें केवल शब्दों का मेल नहीं, बल्कि अनगिनत कहानियों का संग्रह हैं।
ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |
1 फरवरी 1881 के ही दिन दिल्ली के सबसे पुराने कॉलेज सेंट स्टीफन कॉलेज की स्थापना हुई।
आज ही के दिन 1976 में राष्ट्रीय संवाद समिति समाचार का गठन हुआ।
2009 में भारत के महेश भूपति और सानिया मिर्ज़ा ने ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में पहली बार मिश्रित युगल खिताब जीता।
1 फरवरी को भारतीय तटरक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।
1 फरवरी का दिन इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाओं के साथ जुड़ा हुआ है। यह दिन न केवल ऐतिहासिक घटनाओं का गवाह रहा है, बल्कि इसने हमें संघर्ष, बलिदान और विचारशीलता का संदेश भी दिया है।
"इतिहास की किताबें केवल शब्दों का मेल नहीं, बल्कि अनगिनत कहानियों का संग्रह हैं। उन कहानियों में समाई है संघर्ष, बलिदान, विजय और पराजय की गूंज।"
आज (1 February) की महत्वपूर्ण घटनाएँ-
1786 – लॉर्ड कार्नवालिस भारत के गवर्नर-जनरल बने।
1790 – संयुक्त राज्य अमेरिका का सर्वोच्च न्यायालय पहली बार न्यूयॉर्क शहर में आयोजित किया गया।
1793 – फ़्रांस ने यूनाइटेड किंगडम और नीदरलैंड के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
1797 – लॉर्ड कार्नवालिस ने बंगाल के गवर्नर-जनरल के रूप में शपथ ली।
1814 – फिलीपींस में ज्वालामुखी विस्फोट से लगभग 1,200 लोग मारे गये।
1827 – कलकत्ता बंगाल क्लब की स्थापना हुई।
1855 – ईस्ट इंडिया रेलवे का विधिवत उद्घाटन हुआ।
1881 – दिल्ली के सबसे पुराने कॉलेज सेंट स्टीफन कॉलेज की स्थापना हुई।
1884 – डाक बीमा योजना लागू हुई।
1908 – पुर्तगाल के राजा कार्लोस प्रथम की उनके बेटे के साथ लिस्बन में हत्या कर दी गई।
1922 – महात्मा गांधी ने असहयोग आंदोलन तेज करने की जानकारी भारत के वायसराय को दी।
1924 – यू.एस.एस.आर. ने यूनाइटेड किंगडम को मान्यता दी।
1946 – नॉर्वे के नेता ट्रेग्वे लाइ संयुक्त राष्ट्र के प्रथम महासचिव चुने गये।
1949 – प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया ने एसोसिएटेड प्रेस ऑफ इंडिया का अधिग्रहण किया।
1953 – स्कॉटलैंड, इंग्लैंड, बेल्जियम और नीदरलैंड में भयंकर बाढ़ आई, जिसमें ढाई हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई, जबकि नीदरलैंड में ही इस बाढ़ में करीब 1836 लोग मारे गए।
1958 – सीरिया और मिस्र का संयुक्त अरब गणराज्य में विलय हुआ, जो 1961 तक चला।
1964 – भारत में यूनिट ट्रस्ट की स्थापना हुई।
1972 – भारतीय अंतरराष्ट्रीय विमान पतनन प्राधिकरण का गठन हुआ।
1976 – राष्ट्रीय संवाद समिति समाचार का गठन हुआ।
1977 – भारत के पहले राष्ट्रीय रेल संग्रहालय, दिल्ली की स्थापना हुई।
1977 को ही भारतीय तट रक्षक बल का गठन हुआ।
1979 - 15 वर्ष निर्वासन में बिताने के बाद अयातुल्ला खुमैनी का ईरान आगमन।
1985 – मोहम्मद अजहरुद्दीन ने कानपुर में शतक बनाकर लगातार तीन टेस्ट में शतक का विश्व रिकॉर्ड बनाया।
1992 – केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली का नया नाम ‘राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली’ किया गया।
1998 – पीटर कोर्डा ने मार्सेलो रियोस को हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस चैम्पियनशिप का ख़िताब जीता।
1999 - तांगी (बांग्लादेश) में अंतर्राष्ट्रीय इस्लामिक धर्मसभा का आयोजन किया गया।
2000 - न्यू मैक्सिको स्थित लॉस एलामोस नेशनल लेबोरेटरी के वैज्ञानिकों ने एड्स नामक बैक्टीरिया की उत्पत्ति की खोज की घोषणा की।
2002 – अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल की आतंकवादियों ने सिर कलम कर हत्या कर दी।
2003 – अंतरिक्ष से वापसी के दौरान ‘कोलंबिया यान दुर्घटना’ में कल्पना चावला सहित सात अंतरिक्ष यात्रियों की मृत्यु हुई।
2004 – सऊदी अरब में हज यात्रा के दौरान भगदड़ में लगभग 300 लोग मारे गये और 250 घायल हुए।
2005 – नेपाल नरेश ज्ञानेन्द्र ने प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा को हटाकर तीन वर्ष के लिए सभी कार्यकारी शक्तियां अपने हाथ में ले लीं।
2006 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने दस वर्षीय 'अमेरिकी प्रतिस्पर्धी योजना' की घोषणा की।
2007 – इफको ने जॉर्डन की कंपनी जेपीएम के साथ संयुक्त उद्यम स्थापित करने का निर्णय लिया।
2009 –
मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया में भारत के महेश भूपति और सानिया मिर्ज़ा की जोड़ी ने पहली बार मिक्स्ड डबल्स खिताब जीता।
पंजाब गोल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट में भारत ने न्यूज़ीलैंड को 2-0 से हराया।
2009 – भारत के महेश भूपति और सानिया मिर्ज़ा ने ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में पहली बार मिश्रित युगल खिताब जीता।
2012 – मिस्र के पोर्ट सईद में एक फुटबॉल मैच के दौरान दंगा भड़क उठा, जिसमें 74 लोग मारे गये।
2017 – भारत में पहली बार 1 फरवरी को सुबह 11 बजे आम बजट पेश किया गया। 93 साल बाद रेल बजट को आम बजट में शामिल किया गया।
आज (1 February) के दिन जन्में प्रसिद्ध व्यक्ति-
1861 – भारतीय स्वतंत्रता सेनानी ब्रह्मबांधव उपाध्याय।
1915 – हैजा के जीवाणु पर शोध करने वाले भारतीय वैज्ञानिक शंभुनाथ डे।
1955 – प्रसिद्ध कुश्ती पहलवान सतपाल सिंह।
1956 – भारतीय फिल्म अभिनेता ब्रह्मनंदन।
1957 – फिल्म अभिनेता जैकी श्रॉफ।
1967 – भारतीय राजनीतिज्ञ शिशुपाल नाथु पाटले।
1971 – भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा।
आज (1 February) के दिन हुए प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन-
1882 – हिमालयी इलाकों की खोज करने वाले पहले भारतीय नैन सिंह रावत।
1969 – प्रसिद्ध गांधीवादी विचारक और शिक्षाविद मगन भाई देसाई।
2003 – पहली भारतीय-अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला।
आज (1 february) के दिन का उत्सव-
भारतीय तटरक्षक दिवस: 1 फरवरी को भारतीय तटरक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है । भारतीय तटरक्षक बल 1 फरवरी को अपना स्थापना दिवस मनाता है। इसकी स्थापना 1 फरवरी 1977 को हुई थी। इस वर्ष भारतीय तटरक्षक बल ने अपना 45वां स्थापना दिवस मनाया।
विश्व हिजाब दिवस : यह दिन सभी धर्मों की महिलाओं को हिजाब पहनने का अनुभव देने के लिए आमंत्रित करके धार्मिक सहिष्णुता और समझ को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है।
राष्ट्रीय स्वतंत्रता दिवस (संयुक्त राज्य अमेरिका) : यह दिवस 1 फरवरी, 1865 को संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान में 13वें संशोधन पर हस्ताक्षर किए जाने की याद में मनाया जाता है, जिसके तहत दास प्रथा को समाप्त कर दिया गया था।